फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: होटल में ले जाकर किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी को तलाश रही पुलिस

Sun, 07 Jul 2024 03:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किशोरी अपने ताऊ के यहां से कुछ सामान लाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन ताऊ के घर नहीं पहुंची। करीब दो घंटे बाद वह घर लौटी तो परिजनों ने पूछताछ की। इस पर किशोरी ने बताया कि रास्ते में उसे गांव रामपुर गभाना निवासी युवक मिल गया था। वह बहलाकर अपने साथ बाइक पर एक होटल ले गया।
विज्ञापन
किशोर से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहलाकर ले जाने के बाद युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


बताते हैं कि 5 जुलाई की शाम 13 वर्षीय किशोरी अपने ताऊ के यहां से कुछ सामान लाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन ताऊ के घर नहीं पहुंची। करीब दो घंटे बाद वह घर लौटी तो परिजनों ने पूछताछ की। इस पर किशोरी ने बताया कि रास्ते में उसे गांव रामपुर गभाना निवासी दुष्यंत सिंह मिल गया था। वह बहलाकर अपने साथ बाइक पर एक होटल ले गया।

होटल में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें