फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजली की चेकिंग करने पहुंची टीम से धक्का-मुक्की, मोबाइल छीने

Sun, 02 Feb 2025 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि लाइनमैनों की गांव के बाहर खड़ी बाइकों से पेट्रोल निकाल लिया साथ ही तार काट दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी टीम के साथ धक्का-मुक्की की और गांव से दौड़ा कर भगाया।
विज्ञापन
गांव भुडिया में ग्रामीण व विद्युत विभाग की टीम के साथ होती कहासुनी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1 फरवरी को गांव भुड़िया में बिजली की चेकिंग करने पहुंची विभागीय टीम से ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की की। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों के मोबाइल छीन लिए। सीओ छर्रा महेश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जेई श्रवण कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता लवकुश राघव, एसडीओ अवनीश सहित कई जेई, टीजी टू और कर्मचारी गांव भुड़िया में बिजली चोरी की चेकिंग करने पहुंचे थे। इस दौरान बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने लगे। ग्राम प्रधान के यहां बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया। आरोप है कि इस पर 20-25 समर्थकों के साथ ग्राम प्रधान ने टीम को घेर लिया। धक्का-मुक्की कर अभद्रता की। कर्मचारियों के मोबाइल और टीम द्वारा काटी गई केबल को छीन लिया।

आरोप है कि लाइनमैनों की गांव के बाहर खड़ी बाइकों से पेट्रोल निकाल लिया साथ ही तार काट दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी टीम के साथ धक्का-मुक्की की और गांव से दौड़ा कर भगाया। उधर ग्राम प्रधान संजय सिंह का कहना है कि ग्रामीण और विद्युत विभाग की टीम के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई है। उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन


विद्यालय की भी काट दी बिजली
माउंट देव इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक अरविंद यादव ने बताया गांव भुड़िया की बिजली आपूर्ति के साथ ही विद्युत विभाग ने स्कूल की बिजली भी काट दी है। स्कूल के हॉस्टल में बच्चे रहते हैं। स्कूल का बिल भी समय से जमा हो रहा है। इसके बावजूद लाइन काट देने से हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें