महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर विजेता टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : samvad
अलीगढ़। सासनी गेट स्थित महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर एचवीसीसी की ओर से आयोजित सुपर सिक्स चैलेंजर्स लीग टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। शोल्जर्स की टीम ने शूरवीर्स की टीम को हराया। वहीं, स्ट्राइकर्स की टीम ने 22 रनों से स्नाइपर्स को शिकस्त दी।
पहले मैच में शूरवीर्स की टीम ने तीन विकेट पर 106 रन बनाए। विशाल ने 33 व समीर ने 23 रनों का योगदान दिया। शोल्जर्स की तरफ से निखिल और लकी ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शोल्जर्स की टीम ने 111 रन बनाकर जीत दर्ज की। सोनू एडाप्टर ने 35 व विशाल वार्ष्णेय ने 34 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच विशाल रहे।
दूसरे मैच में स्ट्राइकर्स की टीम ने चार विकेट पर 119 रन बनाए। सैंकी ने 32 व नितिन गुप्ता ने 19 रन बनाए। स्नाइपर्स की तरफ से हिमांशु व प्रदीप ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्नाइपर्स की टीम 97 रन ही बना सकी। विपिन ओम ने 23 व मोहित गुप्ता ने 30 रनों का योगदान दिया। स्ट्राइकर्स से कपिल, सैंकी ने 1-1 विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच रहे सैंकी को विशाल मास्टर इंडिया द्वारा पुरस्कृत किया गया। अंपायरिंग सोनू वार्ष्णेय, तरुन सैमसंग व मुनील वार्ष्णेय ने की। संवाद