फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मुस्लिम इलाकों में धीरे-धीरे बढ़ी मतदान की रफ्तार, मतदाता सूची से गायब मिले नाम

Fri, 12 May 2023 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो कुमार अतुल, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

मतदान केंद्र पर मत डालने लोगों को उस समय निराशा हाथ लगी, जब उनके नाम मतदाता सूची से गायब मिले। शाहजमाल के मोहम्मद शाहिद ने बताया कि उनका और उनके परिवार सहित नाम गायब था, पड़ोस के कई लोगों के नाम भी मतदाता सूची में नहीं है। जिससे दर्जनों लोग मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
प के बीच मतदान के लिए जाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुराने शहर के मुस्लिम इलाकों में धीरे-धीरे मतदान की रफ्तार बढ़ी। एडीए कॉलोनी शाहजमाल में ग्लोरियस पब्लिक इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने से महिलाओं ने हंगामा किया और बिना मतदान किए लौट गईं।

विज्ञापन


एएमयू गर्ल्स स्कूल काजीपाड़ा, लुत्फया इंटर कॉलेज ऊपरकोट, एडीए कॉलोनी, शाहजमाल, भुजपुरा, रोरावर सहित अन्य मुस्लिम इलाकों में सुबह 7 से 9 बजे तक मतदान की रफ्तार कम थी, लेकिन जैसे-जैसे वक्त गुजरता गया, मतदाताओं की कतार लगती गई। बुजुर्ग और दिव्यांगजनों का मत डलवाने के लिए उनके परिजन वाहन से मतदान केंद्र तक आए। मुस्लिम इलाकों में मतदाताओं की लंबी कतारें देखकर सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम के प्रत्याशी उत्साहित दिखे।

घर के कामकाज निपटा कर महिलाओं का दोपहर बाद निकलना शुरू हुआ। इससे मतदान प्रतिशत में इजाफा हुआ। सुबह आठ बजे एडीए कॉलोनी शाहजमाल में ग्लोरियस पब्लिक इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र में ईवीएम खराब हो गई। इंतजार कर रही महिलाओं ने बाहर आकर हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने जानबूझकर मशीन खराब करने का आरोप भी लगाया। बिना मतदान किए वह केंद्र से वापस घर लौट गईं। इस दौरान सभी मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।
विज्ञापन


मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब
मतदान केंद्र पर मत डालने लोगों को उस समय निराशा हाथ लगी, जब उनके नाम मतदाता सूची से गायब मिले। शाहजमाल के मोहम्मद शाहिद ने बताया कि उनका और उनके परिवार सहित नाम गायब था, पड़ोस के कई लोगों के नाम भी मतदाता सूची में नहीं है। जिससे दर्जनों लोग मायूस होकर लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें