फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सास के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाया दामाद, बोला..लौटा दो मेरी पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में बुधवार दोपहर उस समय अजीब-ओ-गरीब स्थिति बन गई। जब महिला थाने से निकले युवक ने बीच सडक़ पर अपनी सास के पांव पकड़ लिए। जमीन पर गिरकर गिड़गिड़ाते हुए पत्नी को वापस भेजने का अनुरोध करने लगा। महिला उसे दुत्कारती रही। बाद में पुलिसकर्मियों ने दोनों को अलग किया। इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन





घटनाक्रम के अनुसार मथुरा के युवक की शादी नौ वर्ष पहले गोंडा क्षेत्र की महिला संग हुई थी। दंपती पर तीन बच्चे भी हैं। मगर अब दंपती में विवाद के चलते महिला मायके में रह रही है। साथ में महिला ने पति के खिलाफ मारपीट व प्रताड़ना संबंधी शिकायत भी महिला थाने में दी है। इस पर बुधवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया था। जहां बातचीत में पति ने महिला को अपने साथ रखने का प्रस्ताव रखा।



बातचीत के बाद दोनों को अगली तारीख दे दी गई। इसी बीच दोनों पक्ष बाहर निकले। पुलिस लाइन गेट की तरफ बढ़ रहे थे, तभी युवक ने जमीन पर गिरकर सास के पांव पकड़ लिए। वह पत्नी को साथ भेजने का अनुरोध करने लगा। मगर सास उसे दुत्कारती व अलग करती रही।
विज्ञापन



बाद में पुलिसकर्मियों की मदद से उसे अलग किया गया। बाद में थाने ले जाया गया। जहां से समझाकर घर भेज दिया। युवक का आरोप था कि पत्नी साथ रहना चाहती है। मगर सास ससुर ने उसे बरगला रखा है। एसओ महिला थाना के अनुसार अब उन्हें अगली तारीख पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें