फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दौर की वार्ता विफल, भूख हड़ताल की तैयारी

Sat, 24 Sep 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
दूसरे दौर की वार्ता विफल, भूख हड़ताल की तैयारी - फोटो : rupesh
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल (ईसी) द्वारा गठित कमेटी की छात्रों से दूसरी दौर की वार्ता भी विफल रही। कमेटी ईसी द्वारा रद्द चुनाव को बहाल करने को तैयार नहीं है और वह फ्रेश चुनाव से कम पर बात करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

वहीं छात्र नेता एवं प्रत्याशी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही चुनाव की मांग पर अड़े है। वार्ता विफल होने के बाद छात्र संघ चुनाव के प्रत्याशियों ने भूख हड़ताल पर विचार कर रहे है। इस संबंध  में देर रात तक निर्णय लिए जाने की संभावना है।
शुक्रवार शाम को एएमयू छात्र संघ चुनाव के प्रत्याशियों एवं ईसी द्वारा गठित 10 सदस्यीय की दूसरी दौर की वार्ता हुई। ईसी के सदस्य फ्रेश चुनाव कराने पर अडिग है जबकि प्रत्याशी इसके लिए तैयार नहीं है। ईसी सदस्यों ने प्रत्याशियों को इतना आश्वासन जरूर दिया कि जो लोग मैदान में है, फ्रेश चुनाव में उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन

लेकिन छात्र संघ का चुनाव नए सिरे से होगी। छात्रों ने कमेटी के इस आश्वासन को ठुकरा कर बाहर चले गए। कमेटी के चेयरमैन प्रो. अमानुल्लाह खान ने बताया कि फ्रेश चुनाव होगा। रद्द चुनाव को बहाल नहीं हो सकता। फ्रेश चुनाव में कम से कम 15 से 20 दिन लगेंगे।
हालांकि चुनाव  की तारीख या कार्यक्रम की घोषणा हम नहीं कर सकते। कमेटी अपनी रिपोर्ट ईसी को सौंप देगी। वार्ता विफल होने के बाद छात्र नेता भूख हड़ताल पर विचार कर रहे है। इसके लिए प्रत्याशियों के बीच बातचीत चल रही है, जिसमें तय करना है कि भूख हड़ताल कब से शुरू किया जाए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें