मुनीर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
तंजील अहमद हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुनीर को जल्द ही गाजियाबाद वापस भेज दिया जाएगा। उसकी अलीगढ़ में न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने वाली है। इस दौरान अलीगढ़ की पुलिस उससे पूछताछ पूरी कर चुकी है।
यह और बात कि पूरी कवायद में कुछ खास पुलिस के हाथ नहीं लगा है। जिन मुकदमों में पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है उन मुकदमों में पुुलिस मुनीर का नाम शामिल कर चार्जशीट दाखिल करेगी।
मुनीर को गाजियाद में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद नौ सितंबर को अलीगढ़ की पुलिस उसे लखनऊ से बी वारंट पर लेकर आई थी। यहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
यहां पर रेलवे स्टेशन के पास मजिस्ट्रेट के गनर की हत्या में पुलिस उससे पिस्टल बरामद नहीं करवा सकी। बन्ना देवी पुलिस लूट के 35 लाख रुपये नहीं बरामद करवा सकी। केवल एएमयू छात्र आलमगीर की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल पुलिस को बरामद कराई।