फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर चालक से हुई लूट की घटना का 24 घंटे में खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल थाना पुलिस ने मेरठ निवासी ट्रैक्टर चालक से हुई लूट की घटना खुलासा 24 घंटे में करते हुए एक आरोपी को चाकू और कार के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतेंद्र कुमार सिंह (32) निवासी अंधेर की गढ़ी थाना नौहझील मथुरा के रूप में हुई है। उससे एक चाकू, 3500 रुपये नकद, एक मोबाइल और एक सिम बरामद हुए। वह कार भी मिली, जिससे लूट की गई थी। उसने स्वीकार किया कि भागे हुए साथियों के साथ उसने 24-25 नवंबर की मध्यरात्रि लगभग दो बजे टप्पल क्षेत्र में ट्रैक्टर चालक आलम निवासी कैली मेरठ को रोककर उसके साथ मारपीट और लूट की थी। आरोपी ने भागे साथियों के नाम आकिल पुत्र गय्यूब निवासी कैली जनपद मेरठ और रोहित पुत्र दिगंबर निवासी करील जनपद मथुरा बताए हैं।

लूट के बाद पीड़ित ट्रैक्टर चालक आलम निवासी गांव कैली थाना दौरोला जिला मेरठ ने आकिल और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि सतेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। भागे हुए अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, पुलिस ने बृहस्पतिवार रात करीब 11:20 बजे टप्पल-मानपुर मार्ग पर नूरपुर अंडरपास के नीचे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार रुकते ही उसमें सवार दो व्यक्ति दरवाजा खोलकर खेतों की तरफ भाग गए। चालक सतेंद्र कुमार सिंह ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पुलिस ने दबोच लिया। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें