कस्बे में कई सप्ताह से सप्ताहिक बंदी का उल्लंघन किया जा रहा है। बंदी के बाद भी बृहस्पतिवार को दुकानें खुलती हैं।
कस्बे में सप्ताहिक बंदी के लिए बृहस्पतिवार का दिन निर्धारित किया गया था। इस दिन कस्बे के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखते थे। नियम लागू होने पर शुरुआत में तो दुकानदारों ने इसका पालन किया,लेकिन कई सप्ताह से देखा जा रहा है कि सप्ताहिक बंदी के बाद भी व्यापारी अपनी दुकानों को खोल रहे हैं। स्थानीय लोगों के साथ दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों पर कार्यरत कर्मचारियों की मांग है कि सप्ताह में एक दिन बंदी बहुत जरूरी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा का कहना है कि सप्ताहिक बंदी को लेकर दुकानदारों से वार्ता की जाएगी। इसे पूरी तरह से लागू करने का प्रयास किय जाएगा।