फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने मचाई धमाचौकड़ी, दूध सप्लायर को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
देहली गेट इलाके में शुक्रवार रात बदमाशों ने दो स्थानों पर राहगीरों को लूटने की कोशिश की, मगर असफल रहे और तड़के दूध सप्लायर को लूट की कोशिश के दौरान गोली मार दी गई। गोली उसके बाजू से रगड़ती हुई निकल गई। घायल दूध सप्लायर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। तहरीर दी गई है, पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

अनीस खां पुत्र शकूर खां निवासी गोंडा रोड रहमानिया मस्जिद पैक्ड दूध की सप्लाई करता है। शनिवार सुबह करीब पांच बजे वह दूध देने बाइक से भुजपुरा जा रहा था। तभी रोरावर रोड पर दो बदमाशों ने उसके पीछे बाइक लगा दी। इसी बीच वह फोन पर बात करता चल रहा था तो बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। इस दौरान वह बाइक से उतरकर पैदल भागा तो बदमाशों ने घेरकर उससे मोबाइल लूटना चाहा।
छीनाझपटी में बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे गोली उसके बाजू को छूती हुई निकल गई। शोरशराबे के चलते बदमाश वहां से भाग गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन

इस दौरान बदमाशों की खोजबीन में जुटी पुलिस को जानकारी हुई कि इन्हीं बदमाशों ने रात में खैर रोड पर एक साइकिल सवार को लूटने की कोशिश की, जबकि मथुरा रोड हाईवे पुल पर बाइक सवार को भी लूटने की कोशिश की थी। मगर इन दोनों घटनाओं में बदमाश असफल रहे थे। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार मामले में बदमाशों की सरगर्मी से खोज की जा रही है।
चार लुटेरे गिरफ्तार, मोबाइल भी किए बरामद
बन्नादेवी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से चार लुटेरों को गिरफ्तार कर उनसे लूटे गए मोबाइल बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर रविंद्र दुबे के अनुसार एसआई अभय प्रताप सिंह ने रात में सराय रहमान पुलिया से रिहान पुत्र गुड्डू ताजिये वाला व शाहरुख पुत्र रईस अहमद निवासी सराय हकीम नई आबादी को लूटे गए 3 मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है। इसी तरह तड़के पांच बजे सत्येन्द्र उर्फ राजा पुत्र निन्नामी, कौशल पुत्र राज बहादुर निवासी बाबा कालौनी चामड़ के पास थाना गांधीपार्क को दो मोबाइल सहित दबोचा है। यह शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनसे बरामद मोबाइलों के विषय में यह जांच की जा रही है कि किन घटनाओं में लूटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें