फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बनते ही उखड़ रही बढ़ारी बुजुर्ग से टीकरी जाने वाली सड़क

विज्ञापन
उखड़ी हुई सड़क को लेकर विरोध करते ग्रामीण।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव बढ़ारी बुजुर्ग से टीकरी को जाने वाली सड़क की मरम्मत तो की जा रही है, लेकिन मरम्मत के साथ ही अगले दिन उखड़ती भी जा रही है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को घटिया सामग्री से बनाई जा रही सड़क पर काम बंद करा दिया। ठेकेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

टीकरी निवासी खूबीराम व संजय कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत छर्रा क्षेत्र के विधायक से की गई है। वहीं, ठेकेदार सत्यवीर सिंह ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण सड़क पर डॉमर को सेट होने में चार से पांच दिन लगते हैं। सड़क बनते ही वाहनों के चलने से सड़क प्रभावित होती है। मानक के अनुसार ही सड़क बनाई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप झूठा है। प्रदर्शनकारियों में नवनीत कुमार, नरायन सिंह, तोताराम, साहब सिंह, जयवीर सिंह, जुगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें