फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तेज धूप व गर्मी में बिजली कटौती ने छुड़ाए पसीने

विज्ञापन
अतरौली में बिजली कटौती के कारण गली में छाया अंधेरा। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
तेज धूप और गर्मी के चलते बिजली कटौती से कस्बा और देहात के लोग परेशान हैं। रात को कस्बे में हालात इतने बिगड़ गए कि मोहल्ला सराय खोखल, पुख्तागढ़ी, छर्रा रोड, सराय ढोंडा, श्रीराम नगर और बहरावद की पुलिया क्षेत्र के लोग बिजली न होने के चलते मजबूरन घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासी समीर, अमित कुमार, सनी शर्मा, हिमांशु आदि के अनुसार शाम पांच बजे से लगातार ट्रिपिंग शुरू हो गई थी। इससे उमस भरी गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान रहे। इन्वर्टर भी जवाब दे गए। पुख्तागढ़ी में ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिससे पूरे मोहल्ले की सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों गांव नहल, कमालपुर, नगला बंजारा, खानपुर, नाथपुर आदि में रात भर बिजली का आना-जाना लगा रहा। किसान और छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। चौधरी अजब सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, रोहताश दिवाकर आदि लोगों ने कहा कि लगातार कटौती से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। विभाग वैकल्पिक व्यवस्था कर कटौती से राहत दिलाए यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को मजबूर होंगे।
अवर अभियंता आशीष यादव का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है। ओवरलोड की वजह से ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। विभाग रोस्टर के अनुसार सभी क्षेत्रों को भरपूर बिजली देने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें