फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राज्यों के विस चुनाव के नतीजे आज, सियासी पारा चढ़ा 

Tue, 11 Dec 2018 01:01 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश और मिजोरम में मतदान
विज्ञापन
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आएंगे। इन नतीजों पर आमजन से लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं तक सभी की नजर टिक गई है। शहर के प्रमुख चौराहे, चाय की दुकान से लेकर पान की दुकान तक सोमवार को इसकी ही चर्चा होती रही। मंगलवार सुबह दस बजे से नतीजे सार्वजनिक होंगे। इधर, सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।  
विज्ञापन


राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलगांना के साथ मिजोरम में भी कांग्रेस सत्ता में वापस करेगी। पांच राज्यों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता पर काबिज होगी और जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से राहत दिलाएगी। राजस्थान का प्रभारी होने के नाते कह सकता हूं कि वहां का नतीजा पूरा देश की दिशा तय करेगा।
-विवेक बंसल, राजस्थान विस चुनाव प्रभारी कांग्रेस 

राजस्थान और मध्य प्रदेश में बसपा हर सीट पर चुनाव लड़ी है। छत्तीसगढ़ में बसपा ने अजित जोगी के साथ गठबंधन किया है। बसपा तीनों राज्यों में सरकार बनवाने की निर्णायक भूमिका में रहेगी। ये नतीजे बसपा को राजनीतिक परिदृश्य में राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में बड़ी ऊर्जा देंगे।
विज्ञापन

-तिलकराज यादव, बसपा जिलाध्यक्ष 

पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा का विजय रथ राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, मिजोरम के साथ तेलगांना में भी दौड़ेगा। पांच राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनेगी, इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है। भाजपा की नीतियों से 125 करोड़ देशवासी सहमत हैं इसलिए भाजपा आमजन की सरकार बनाएगी। 
-ठा. गोपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष

पांच राज्यों के चुनाव नतीजे भाजपा की आंखें खोल देंगे। सपा जिन सीटों पर चुनाव लड़ी है वहां जीतेगी। इस नतीजे के बाद लोकसभा चुनाव के लिए होने वाला महा गठबंधन भी शुरू होने की उम्मीद है। ये महा गठबंधन वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटा देगा। 
विज्ञापन

-सैयद जावेद अजीज, महानगर अध्यक्ष सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें