फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के डीरेलमेंट से बाकी ट्रेनें तीन तीन घंटे लेट रहीं

Sun, 10 Jun 2018 01:41 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
train
विज्ञापन
गाजियाबाद के आउटर पर पर नई दिल्ली से बिहार जा रही 12354 डाउन संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का गार्ड यान ब्रेक जाम होने की वजह से डीरेल हो गया। जिससे बाकी सभी ट्रेन अलीगढ़ आने में तीन से चार घंटे तक लेट हो गई। शनिवार शाम 6:40 बजे ये डीरेलमेंट होने के बाद डाउन रूट का ट्रैफिक लगभग चार घंटे तक बंद रहा। जिससे अलीगढ़ आने वाली चार ईएएमयू ट्रेनों के साथ पूर्वा एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस और प्रयागराज एक्सप्रेस चार से पांच घंटे की देरी से अलीगढ़ पहुंची।
विज्ञापन


ईएमयू ट्रेनों में 64110 डाउन नई दिल्ली अलीगढ़ ईएमयू, 64114 डाउन नई दिल्ली ईएएमयू अलीगढ़ ईएमयू, 64102 डाउन पुरानी दिल्ली अलीगढ़ ईएमयू और 64582 डाउन पुरानी दिल्ली हाथरस ईएमयू शामिल रहीं। रात तकरीबन 11:17 बजे इस रूट पर पहली ट्रेन पूर्वा एक्सप्रेस अलीगढ़  आई। जिसको हावड़ा रवाना किया गया। इस दौरान पूछताछ पर मुसाफिरों की भीड़ जुटी रही कि ट्रेनें इतनी लेट क्यों हो गई। शनिवार होने की वजह से से एनसीआर में निजी क्षेत्रों में  नौकरी करने वाले भी लेट  हो गए। डिप्टी एसएस एके  गौड़ ने बताया कि ट्रेनों के लेट होने की सूचना यात्रियों को दी जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें