जिलाधिकारी डा.बलकार सिंह ने शनिवार को नुमाइश ग्राउंड में चल रही राजकीय कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का दौरा किया। उन्होंने खाली पड़ी दुकानों को शीघ्र ही आवंटित किये जाने तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की ताकीद दी।
नुमाइश में शिल्प ग्राम की 50 तो दस अन्य दुकानें अब तक आवंटित नहीं हो सकी हैं।
इनके अलावा कई अन्य दुकानें आवंटन के बाद भी आवंटी द्वारा अब तक शुरू नहीं की गई हैं। शनिवार को नुमाइश के दौरे पर गए डीएम ने सभी खाली दुकानों का जल्द से जल्द आवंटन करने के आदेश नुमाइश प्रभारी एवं एडीएम सिटी को दिये।
यही नहीं उन्होंने समूचे मेले के दौरान सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने नगर निगम को इसके लिये पुख्ता व्यवस्था करने की ताकीद दी। इस मौके पर एडीएम सिटी अवधेश तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम समेत अन्य अफसर मौजूद थे।