फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रीज हुए मकानों के रेट, निजी विश्वविद्यालय पर सहमति

Thu, 26 May 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बोर्ड बैठक - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
 एडीए की 70 वीं बोर्ड बैठक में सपा विधायक जफर आलम के पुत्र के अमरपुर कोडला स्थित कट्टीघर सहित बैठक में आए सभी 12 प्रस्ताव पास हो गए। किसी पर भी प्रस्ताव पर आपत्ति न आने से बोर्ड बैठक की मिनट्स पर एडीए के अध्यक्ष की अंतिम मुहर की औपचारिक ता भर रह गई है।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में 137 करोड़ का बजट पास हुआ। एडीए को 48.38 करोड़ का लाभ होगा। एडीए के  आवासों के रेट भी नहीं बढ़ेंगे। एडीए की जो संपत्ति आवंटित नहीं है उसके रेट फ्रीज कर दिए गए हैं। भवनों के रेट वर्ष 12-13 के अनुसार ही रहेंगे। आवंटित जमीन पर कोई विवाद या कोर्ट केस की स्थिति पर आवंटी को एडीए दूसरी जगह मकान या प्लाट देने का प्रस्ताव भी पास हो गया।
असदपुर क्याम योजना को समाप्त करने पर भी मुहर लग गई।
इस योजना में प्रभावी भूमि का अर्जन न होने से यह निर्णय लिया गया। वहीं नदीम तरीन फाउंडेशन के बरहैती व सिकन्दरपुर छेरत में प्रस्तावित निजी विश्वविद्यालय के लिए साढ़े 17 हेक्टेयर भूमि के लैंडयूज चेंज को लेकर भी सहमति बन गई। बोर्ड बैठक में बरौला-जाफ राबाद योजना के तलपट मानचित्र एवं अफ ोर्डेबल हाउसिंंग नीति के तहत निम्न-मध्यम एवं मध्यम आय वर्ग के लिए 10 मंजिला बिल्ंिडग में करीब 160 एलआईजी एवं एमआईजी श्रेणी के आवास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

करीब 75 वर्ग मी. क्षेत्रफल  के इन आवासों की कीमत करीब 25 लाख होगी। एडीए वीसी के लिए एक इनोवा कार और एक बुलेरो भी खरीदने का प्रस्ताव पास हो गया। बोर्ड बैठक में एडीए के अध्यक्ष एवं कमिश्नर चंद्रकांत, उपाध्यक्ष एनके पालीवाल, जिलाधिकारी राजमणि यादव, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा,  प्रभारी सचिव/ अधिशासी अभियन्ता एडीए पीसी पांडेय , सहायक अभियन्ता एडीए सिराज अहमद , सहयुक्त नियोजक, मुरादाबाद विजय कुमार सिंह, एसई विद्युत ग्रामीण एसके सिंह , एसई विद्युत नगर देवेन्द्र सिंह ,जेडी उद्योग सुधाुंश मोहन, एक्सईएन पीडब्लूडी वीके तिवारी , एसई जल निगम आरके शुक्ला , क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण आरएस सिंह सहित शासन द्वारा नामित गैर सरकारी सदस्यगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें