फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट्टीघर के प्रस्ताव के विरोध में भाजपाइयों ने किया डीएम का घेराव, प्रदर्शन

Thu, 26 May 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
 मडराक थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरा रोड नाले के पास प्रस्तावित कट्टीघर के विरोध में भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। एडीए बोर्ड की बैठक के दौरान डीएम एवं अन्य अधिकारियों का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों से भाजपा नेताओं की नोकझोंक भी हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एडीए कार्यालय के समीप पुलिस-फोर्स पहुंच गई थी।
बुधवार शाम को एडीए बोर्ड की बैठक में कट्टी घर से संबंधित प्रस्ताव पर विचार किया जाना था। बैठक के पूर्व ही रामघाट रोड स्थित कार्यालय पर भाजपा एवं संघ से जुड़े संगठनों के नेता एवं कार्यकर्ता पहुंचने लगे। जिलाधिकारी राजमणि यादव के पहुंचते ही भाजपा नेताओं ने नीचे ही उनका घेराव कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी एवं प्रदर्शन भी किया। भाजपा नेता बोर्ड की बैठक स्थल के पास भी पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
उनका कहना था कि अब अलीगढ़ में नया कट्टीघर नहीं खुलने देंगे। कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों से भाजपा नेताओं की जमकर नोकझोंक भी हुई। बाद में मेयर शकुंतला भारती भी पहुंच गई। उनके आने के बाद एडीए कार्यालय परिसर में दोबारा नारेबाजी शुरू हो गई। मेयर शकुंतला भारती ने कहा कि चाहे खून की नदियां क्यों नहीं बहानी पड़े, यहां कट्टी घर नहीं खुलने देंगे।
विज्ञापन

बाद में अधिकारियों ने भाजपा नेताओं को आश्वस्त किया कि एडीए बोर्ड की बैठक में जनभावनाओं का ख्याल रखा जाएगा, तब भाजपाई क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री की बैठक में शामिल होने चले गए।
प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेताओं में महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, संजीव राजा, अनिल पराशर, डॉ. राजीव अग्रवाल, मानव महाजन, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, संदीप चाणक्य, यतेंद्र वाईके, सुरेंद्र सहयोगी, यतिन दीक्षित, मनोज शर्मा, अजय जलेसरिया, सौरभ चौधरी, शीतल भारद्वाज आदि प्रमुख थे। इससे पूर्व भाजपा नेता एवं मेयर शकुंतला भारती ने दोपहर में कमिश्नर चंद्रकांत एवं एडीए वीसी से मुलाकात अपना विरोध दर्ज किया। आरएसएस के पदाधिकारी भी कट्टी घर के विरोध में सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें