फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चौथे दिन भी जारी रहा धरना, 9 मार्च को किसान निकालेंगे ट्रैक्टर रैली

Fri, 07 Mar 2025 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

9 मार्च की सुबह दस बजे से ट्रैक्टर रैली निकालने के साथ किसान पंचायत की जाएगी। इसके लिए टीम बनाकर गांव-गांव जनसंपर्क किया जाएगा। 
विज्ञापन
जट्टारी में धरना देते किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण में नए सर्किल रेट से मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना 6 मार्च को भी जारी रहा। वहीं 9 मार्च को ट्रैक्टर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


6 मार्च को धरने की अध्यक्षता प्रहलाद सिंह और संचालन रामपाल सिंह (पूर्व प्रधान) ने किया। निर्णय लिया गया कि 9 मार्च की सुबह दस बजे से ट्रैक्टर रैली निकालने के साथ किसान पंचायत की जाएगी। इसके लिए टीम बनाकर गांव-गांव जनसंपर्क किया जाएगा। धरने में पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह, रमेश अत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष राकिमयू, अनिल तालान राष्ट्रीय अध्यक्ष भाकियू, कमांडो ओपी सिंह भाकियू मण्डल अध्यक्ष, करुआ चौधरी, सुधीर पाल सिंह (प्रधान उसरह) ने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने  कहा कि उनकी एक प्रोजेक्ट एक मुआवजा की मांग है। मुआवजा बढ़े हुए सर्किल रेट के हिसाब से होना चाहिए। डॉ. रमेश कुमार, राजकुमार भाकियू, गोदवीर सिंह, सौरभ सिंह, मास्टर गौरीशंकर, रमेश कुमार, श्यामवीर सिंह, प्रेम सिंह, शिवनंदन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें