फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम के बीच निकला ताजिया व अलम का जुलूस

Wed, 10 Aug 2022 02:20 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
एएमयू बैतुल सलात से मोहर्रम के जुलूस में मातम करते लोग। संवाद - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
 मोर्हरम के यौमे आशूरा पर मंगलवार को रंज-ओ-गम और मातम के बीच ताजिया व अलम का जुलूस निकला। एएमयू के बैतुल सलात से होते हुए जुलूस शाहजमाल स्थित कर्बला पहुंचा, जहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। छुरी से मातम करने पर कई गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, जुलूस के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।  
विज्ञापन



एएमयू के बैतुल सलात में सुबह नौ बजे से मजलिस शुरू हुई। यहां से ताजिया व अलम का जुलूस निकला। आफताब हॉल के पास अजादारों ने मातम किया। सुबह 10:45 बजे जुलूस शमशाद मार्केट पहुंचा। मौलाना अहमद मजलिसी ने कर्बला में इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत पर जज्बाती तकरीर की। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ने पूरी दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। वह जुल्म के आगे झुके नहीं, बल्कि अपनी गर्दन कटा दी। इसलिए यौमे आशूरा के दिन को आंतकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके बाद छुरी का मातम शुरू हुआ। इसमें कई गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें उनके साथियों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद जुलूस जेल मार्ग, जेल पुल, नुमाइश मैदान, गूलर मार्ग, देहलीगेट पहुंचा। बाबरी मंडी और फूल चौक के भी जुलूस यहीं पहुंचे। करीब दो बजे सभी जुलूस एक होकर ईदगाह मार्ग, शाहजमाल कर्बला पहुंचे। कर्बला में मौलाना हसन मोहम्मद ने कर्बला में इमाम हुसैन की शहादत पर रोशनी डाली। इस मौके पर कर्बला मुतवल्ली मुख्तार जैदी, नादिर अब्बास नकवी आदि मौजूद रहे। 







कई इलाकों का नगर आयुक्त ने किया दौरा 
नगर आयुक्त गौरांग राठी ने जीवनगढ़, जोहरा बाग, मेडिकल रोड, सर सैयद नगर, आमिर निशां, शमशाद मार्केट, जेल मार्ग, जेल पुल, नुमाइश मैदान, गूलर मार्ग, देहलीगेट, ईदगाह मार्ग, कर्बला मार्ग का भ्रमण किया। साथ ही अधीनस्थों को जुलूस समाप्त होने तक मुस्तैद रहने की हिदायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें