फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में छाई रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन को लेकर लोगों में उत्साह है। राखियां खरीदने के लिए बहनों की भीड़ जुट रही है। बाजार में पांच रुपये से लेकर 250 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। इस बार स्वदेशी राखियों की अधिक मांग है और कीमत भी बजट में है।
राखी बाजार में छोटे बच्चों की पंसद की तिरंगा, मिक्की माउस आदि वाली राखियों की खूब मांग है। जिसके चलते लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। महिलाएं हाथों में मेंहदी सजाने के साथ ही संजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर की ओर रुख कर रही हैैं। ज्वैलरी एवं कपड़ों की दुुकानों पर खरीदारी हो रही है तो गिफ्ट सेंटरों पर भाई-बहन एक-दूसरे को उपहार देने के लिए खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा, ऑनलाइन खरीदारी भी चल रही है।
विज्ञापन

सावन में बहनों के घर शगुन भिजवाने के लिए वहां से त्योहार से जुड़ी सामग्री की खरीदारी की जा रही है। उधर, सावन में ससुराल में बूरा खाने जाने की परंपरा का निर्वहन करने के लिए भी लोगों के स्तर से तैयारी की जा रही है। शहर के रेलवे रोड, महावीरगंज, बाराद्वारी, रसलगंज, ऊपरकोट, बड़ा बाजार, जयगंज, सेंटर प्वाइंट, अमीर निशा, रामघाट रोड आदि प्रमुख बाजारों के अलावा देहात क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। इससे दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं और वे इस वर्ष बेहतर कारोबार होने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
डाक विभाग अलर्ट, कोरियर सेवा देने वालों ने जोड़े हाथ
रक्षाबंधन पर बहनें दूर रहने वाले भाइयों तक राखी पहुंचाने के लिए डाक विभाग के साथ कोरियर सेवा की मदद ले रही हैं। हालांकि डाक विभाग ने रक्षाबंधन वाले दिन तक राखियों के लिफाफे भाइयों तक पहुंचाने की व्यवस्था हर बार की तरह इस बार भी कर रखी है। उधर, कोरियर सेवा देने वाली कंपनियों ने अब स्थानीय को छोड़कर दूर-दराज वाले स्थानों पर पार्सल, राखी का लिफाफा पहुंचाने के लिए बुकिंग लेना बंद कर दिया है। इसका कारण रक्षाबंधन का पर्व 12 अगस्त को है, जिसमें अब सिर्फ दो दिन का समय बचा है। ऐसे में बहनों को भाइयों तक राखी भेजने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

त्योहार को लेकर बसों-ट्रेनों में भीड़ बढ़ी
रक्षाबंधन को लेकर ट्रेनों और बसों में भीड़ बढ़ने लगी है। सीटों को लेकर मारामारी के हालात हैं। इससे सफर करने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को गांधीपार्क बस स्टैंड पर बसें कम आने से यात्रियों को घंटों भटकना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें