फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर नगर निगम में धरना, नारेबाजी

Wed, 24 Feb 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी व अन्य समस्याओं को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने नगर निगम में धरना देकर विरोध कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वहां नगर आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

 
समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मुन्तजिम किदवई और विशाल गौतम के नेतृत्व में नगर की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त का घेराव कर प्रदर्शन किया। बाद में यह लोग नगर आयुक्त से मिले और शहर में गंदगी व खराब नलों को लेकर रोष जाहिर किया।

समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि सड़क के किनारे जो मूत्रालय बनाए गए हैं, उनमें पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। वहां कई वार्डों के लोगोें ने इलाके की समस्याओं से लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुन्तजिम किदवई, छात्र नेता विशाल गौतम, विनोद कुमार गौतम, आरिफ  मेव, महानगर अध्यक्ष रिजवान कबीर, शहर विधानसभा अध्यक्ष फैजान गोशी, वार्ड संख्या 46 के अध्यक्ष नौशाद अहमद उर्फ  राजू, विनोद कुमार गौतम, फुरकान, महानगर सचिव अकरम खान, शान मोहम्मद, रिहान अहमद, परवेज मलिक, रवि जादौन इमरान, फ रमान कुरैशी, शाहिद मलिक, शादाब चमन, फरमान, रिहान, मोहम्मद इमरान, अमित, दानिश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें