फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बंद पड़ी अंग्रेजी शराब की दुकान को पुलिस ने खुलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के गांव जामनका के मजरा विजयपुरा में एक सप्ताह से देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। पुलिस के आश्वासन पर दुकानदार ने शनिवार को अंग्रेजी शराब की दुकान खोली। देशी शराब की दुकान 21 सितंबर से तो अंग्रेजी शराब की दुकान 24 सितंबर से बंद पड़ी है।
विज्ञापन

सीओ गभाना महेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत जामनका के मजरा विजयपुरा में अंग्रेजी व देशी शराब की सरकारी दुकानों को कुछ महिलाओं ने विरोध कर बंद करा दिया था। पुलिस ने महिलाओं को समझा दिया है। अंग्रेजी शराब के ठेके को खुलवा दिया गया है। अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेल्समैन रचित चौहान ने बताया है कि शनिवार की शाम करीब छह बजे महिलाएं फिर से ठेके पर पहुंची थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें