फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः ..तो नए सिरे से तैयार होगी रिंग रोड की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष निगम
विज्ञापन

महायोजना 2021-31 के लिए माथापच्ची जारी है। इस योजना में शहर के लिए रिंगरोड पर भी विचार हो रहा है। महायोजना 2011 में जो रिंग रोड प्रस्तावित किया गया था, वह अब शहर की घनी आबादी में आ चुका है। ऐसे में उसका रिंगरोड के रूप में प्रयोग होना मुश्किल है, क्योंकि जिले में वाहनों की संख्या 8.65 लाख और मंडल में इसकी तादाद लगभग 14 लाख तक पहुंच गई है। जिले से लेकर मंडल की सभी सड़कों पर वाहनों का बोझ बढ़ रहा है। ऐसे में अलीगढ़ महायोजना का लाभ तभी हो सकता है। जब रिंग रोड का एक नया प्रस्ताव बने, जिसमें इस महत्वाकांक्षी रोड को शहर के बाहर ऐसी योजना से बनाया जाए। जिससे शहरी विकास को बढ़ावा मिले और वाहन चालकों को शहर के जाम से राहत मिल सके। इस संबंध में एडीए के एक्सईएन डीएस भदौरिया कहते हैं कि महायोजना बना रही एजेंसी भी इन बातों पर गौर कर रही है। अब पूर्व में प्रस्तावित हुआ रिंग रोड शहर की घनी आबादी में आ चुका है। ऐसे में नया रिंग रोड ही बनना बेहतर होगा।
दस वर्ष में दोगुना हो गए वाहन
अलीगढ़। दस वर्ष के अंतराल में अलीगढ़ जिले से लेकर मंडल तक वाहनों की कुल संख्या लगभग दोगुना हो चुकी है। वर्तमान में अलीगढ़ मंडल में लगभग 14 लाख वाहन हैं। जिले में इनकी संख्या 8.65 लाख के पार पहुंच रही है। जिले में बड़े कामर्शियल वाहन 25511 और मंडल में इनकी संख्या 49328 हैं। छोटे वाहनों की संख्या 806296 और मंडल में 1322921 हैं। वर्ष 2010-11 में जिले में कामर्शियल वाहन 8554 और मंडल में 14431 थे, छोटे वाहनों की संख्या जिले में 447117 और मंडल में 605734 तक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने रिंग रोड का प्रस्तावित रास्ता
शहर में ओजोन सिटी के पास याकुतपुर से शुरू होकर रिंग रोड असदपुर कयाम, चिलखोरा, नगला भाई बेग, महेशपुर, आलमपुर सुबकरा, मंजूरगढ़ी, महरावल, सिंकदरपुर भुकरावली, लेखराजपुर, जतनपुर चिखावटी, रुस्तमपुर अखन, ल्हौसरा विसावर,केशापुर जाफरी, सलेमपुर माफी, हैवतपुर खागोई, बरौली फतेह खां, कोंडलापुर अमरपुर, नगमपुर, नौगवा अर्जुन, खेड़िया ख्वाजा बुद्ध, दौलरा निरपाल, मुकुंदपुर, दाउदखां, नगला पानखानी, रहमतपुर गड़मई, अली नगर, सिंधौली पर सम्पन्न होना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें