फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बूंदाबांदी के साथ पड़े ओले, शाम को मोबाइल पर आया अलर्ट

विज्ञापन
ग्राम मनीपुर में ओलावृष्टि के बाद बिछी ओलों की चादर। स्रोत : वीडियोग्रैब  - फोटो : samvad
विज्ञापन
जनपद में रविवार को सुबह से ही मौसम सुहाना रहा। दोपहर के बाद से बादल छा गए। कई स्थानों पर बारिश हुई। दोपहर के बाद चंडौस व इगलास में ओले भी पड़े। इससे मौसम ठंडा हो गया। दादों, विजयगढ़, अकराबाद, अतरौली, खैर, जट्टारी, छर्रा में हल्की बूंदाबादी हुई।
विज्ञापन


गोंडा में दोपहर करीब तीन बजे हुई बारिश से कस्बे के मुख्य बाजार, थाना मार्ग पर जलभराव हो गया। दुकानदारों ने बताया कि कस्बे की नालियों की समय से सफाई न होने के कारण थोड़ी बारिश पर ही जलभराव हो जाता है और वहां कीचड़ हो जाती है। ग्रामीण अंचल में बारिश होने से गली, सड़क, खड़ंजे पर जलभराव की स्थिति बन गई।



इगलास व चंडौस में ओलावृष्टि ने दी गर्मी से राहत

चंडौस कस्बे में बारिश के साथ हल्के पुल्के ओले भी पड़े, लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया। लोग ओले बटोरते हुए नजर आए। कस्बे के रामपुर रोड, टीचर कालोनी में निर्माणाधीन नाले में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी हुई। लोग पानी को दीवार की नीम जाने से रोकते दिखे। इधर, इगलास कस्बा के साथ ही कारस, वेलोठ, मनीपुर, असरोई सहित कई गांवों में ओलावृष्टि हुई है। किसानों ने बताया कि फसलें इस समय वृद्धि के महत्वपूर्ण चरण में हैं।
विज्ञापन




मक्का, बाजरा और ज्वार की फसल को लाभ

अतरौली। बारिश खरीफ की फसलों और आम के बागों के लिए खुशहाली लेकर आई है। मक्का, बाजरा, ज्वार और धान की फसल को इससे भारी लाभ मिला है। आम उत्पादक भी बारिश से खुश नजर आ रहे हैं। सरायवली निवासी बाग स्वामी रनवीर सिंह, सलीम गाजी ने बताया कि इस समय बागों में आम का फल आ रहा है। बारिश से पेड़ों पर लदा फल धुल गया है और पेड़ों को भरपूर पानी मिल गया है। इससे आम का फल मोटा होगा और गुणवत्ता भी बेहतर होगी। नुकसान केवल आंधे व तेज हवा से है। गांव खानपुर के किसान रोहतास कुमार ने बताया कि मक्का, बाजरा, ज्वार और खेतों में खड़ी धान की फसल को बारिश से काफी फायदा पहुंचा है। खेतों में नमी आने से फसलों की बढ़वार अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें