फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन ‘सोने’ के लिए आसपास मंडराते रहे लोग

Wed, 20 Jul 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दूसरे दिन ‘सोने’ के लिए आसपास मंडराते रहे लोग - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
 सराय कुतुब इलाके में सोमवार को बारिश के चलते गिरे धर्मस्थल के गुंबद, और उसके सोने के होने की सूचना पर मची भगदड़ के बाद वहां मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। धर्मस्थल के शेष गुंबद में और सोना होने की चर्चाओं के बीच वहां मंगलवार को दिन भर लोगों का आना जाना लगा रहा। पुलिस वहां से लोगों को फटकारती रही।
विज्ञापन

इसके अलावा अब इतिहासकार इस धर्मस्थल के ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा कर रहे हैं और इसके संबंध में सटीक जानकारी जुटा रहे हैं। गुंबद अभी भी पुलिस के कब्जे में हैं। सोमवार को लगातार बारिश के चलते कोतवाली के सराय कुतुब इलाके  में इस धर्मस्थल से गुंबद गिर गया था।
पीली धातु के इस गुंबद के हिस्से को सोने का माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है और कहना है कि बिना सत्यापन के उसे सोने का हम घोषित नहीं कर सकते है। इसके अलावा वह चाहे किसी भी धातु का हो, उसे उसी स्थान पर स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें