कोर्ट में हाजिर होते ही हत्यारोपी के सीने में दर्द
- फोटो : रुपेश
हरदुआगंज वर्ष 2015 के हत्या के मुकदमें में साजिश के आरोपी के मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर करने के कुछ देर बाद ही सीने में दर्द हो गया और हृदयाघात का शोर मच गया। आनन-फानन उसे डॉक्टरी परामर्श के लिए भेजा गया। इधर, अधिवक्ता की ओर से मेडिकल रेफर करने का अनुरोध किया गया, जिस पर अदालत ने कारागार प्रशासन को प्रकरण संदर्भित किया है।
बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी सतेंद्र इस मुकदमे में वांछित था और मंगलवार को वह अदालत में हाजिर होने पहुंचा। हाजिर होने के कुछ देर बाद ही उसने सीने में दर्द की शिकायत करते हुए हृदयाघात जैसी बात कही। इस पर वहां मौजूद स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल डॉक्टर की मदद ली गई। बाद में उसके अधिवक्ता ने मेडिकल भेजने का अनुरोध अदालत से किया। मगर अदालत ने जेल प्रशासन को प्रकरण संदर्भित करते हुए उसे जेल भेज दिया।