नई दिल्ली-सुपौल आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस का अब अलीगढ़ जंक्शन पर भी ठहराव होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को देखते हुए ट्रेन के संचालन की अवधि भी बढ़ा दी है।
एनसीआर रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 30 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। वापसी में यह ट्रेन 8 अगस्त से 2 अक्तूबर तक चलेगी। नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन रात 1:18 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी और 1:20 बजे रवाना होगी, जबकि सुपौल से आने वाली ट्रेन सुबह 11:30 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी और 11:32 बजे प्रस्थान करेगी। इससे अलीगढ़ के यात्रियों को बिहार के लिए सीधी यात्रा सुविधा मिलेगी।