फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एक-एक फेरा निरस्त रहेगी हाथरस जंक्शन पर रुकने वाली मुरी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ठहरने वाली प्रमुख मुरी एक्सप्रेस जनवरी में एक-एक फेरे के लिए निरस्त रहेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में फ्लाईओवर लाइन की कमीशनिंग के लिए यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य होना है। इसके चलते रेलवे ने ट्रेन के संचालन में बदलाव किया है।
विज्ञापन

रेलवे की सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 25 जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन संबलपुर से नहीं चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस 28 जनवरी को जम्मूतवी से निरस्त रहेगी। इससे हाथरस जंक्शन से ओडिशा, झारखंड और जम्मूतवी की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।
पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस रेलखंड पर अन्य ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस 23 से 26 जनवरी और 29 जनवरी को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 29 जनवरी को राउरकेला-टाटानगर के बजाय झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी, अनुगुल और कटक होकर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें