फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तीन मासूमों की करुण पुकार पर न पिघली मां, प्रेमी संग जाने पर अड़ी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला फेसबुक के जरिए मध्यप्रदेश निवासी युवक से प्रेम कर बैठी। वह 15 फरवरी को अपने पति व तीन मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने चली गई। लापता की रिपोर्ट दर्ज होने पर महिला थाने पहुंची तो उसके तीन मासूम बच्चों ने घर लौटने की गुहार लगाई, लेकिन महिला प्रेमी के साथ रहने पर ही अड़ी रही। पुलिस ने महिला को महिला संरक्षण केंद्र में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला की दोस्ती फेसबुक पर मध्यप्रदेश के रहने वाले युवक से हुई। दोस्ती गहरी हुई तो प्रेम संबंधों में बदल गई। दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया। इसी के तहत 15 फरवरी को महिला अपने प्रेमी के पास चली गई। पत्नी के अचानक लापता होने पर पति ने 24 फरवरी को थाने पहुंच कर पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस के साथ परिवार के लोग उक्त महिला की खोज में जुटे हुए थे। मंगलवार की सुबह लापता महिला अचानक थाने में पहुंची और पुलिस से कहने लगी कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के पास गई है। वह अब पति के साथ नहीं रहेगी। महिला की बातें सुनकर पुलिस ने उक्त महिला के ससुराल व मायके वालों को थाने बुला लिया। जहां महिला की मां व पति समेत तीनों बच्चे करीब तीन घंटे तक उसकी मिन्नतें करते रहे। इस दौरान मासूम तीनों बच्चे मम्मी-मम्मी कहकर पैरों से लिपटकर घर साथ चलने की कहते रहे। पर महिला का दिल नहीं पसीजा। और उनके साथ जाने से साफ इंकार करती रही। पर महिला ने ससुराल में रहने से साफ इंकार कर दिया। प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। घटना के संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी अमित रघुवंशी ने बताया है कि दोनों पक्ष में बात नहीं बनने पर महिला को महिला संरक्षण केंद्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें