फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : तो अकेली नहीं गई अब्दुल्ला स्कूल की लापता छात्रा?

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के जयगंज इलाके की रहने वाली अब्दुल्ला स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा अकेली नहीं गई। परिवार बार-बार जो थ्योरी पुलिस को बता रहा है, उससे यही अंदेशा है कि उसे कोई अपने साथ लेकर गया है। अब वह कौन है? कहां ले गया है? इन सवालों का जवाब तलाशने में पुलिस लगी है। इधर, दिल्ली में कोई सुराग न मिलने के बाद पुलिस टीम वापस लौट आई है और नए सिरे से सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

पांच दिन पहले अब्दुल्ला स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा सुबह स्कूल से लापता हो गई। वह घर से रिक्शे में स्कूल के गेट तक आई और सीसीटीवी में स्कूल के अंदर जाते हुए कैद है। इसके बाद वह अपनी कक्षा में नहीं पहुंची। बाद में सीसीटीवी देखने पर पुलिस ने पाया कि छात्रा बुर्का पहनकर वापस गई। फिर रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन में सवार हुई। इस दौरान एक पहलू यह भी सामने आया कि पहले दिन और दूसरे दिन छात्रा के घरवालों पर एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। उस नंबर के विषय में पता चला कि अब्दुल्ला स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा का यह मोबाइल चोरी गया है।
सीसीटीवी के सहारे पुलिस ने दो दिन तक दिल्ली स्टेशन पर सीसीटीवी खंगाले। जिससे पता चला कि छात्रा दिल्ली नहीं पहुंची है।
इधर, परिवार ने सवाल खड़े किए हैं कि जिस छात्रा का मोबाइल चोरी हुआ है, उसने पुलिस को खबर क्यों नहीं दी? दूसरा अगर लापता उस नंबर से खुद फोन कर रही है तो चोरी मोबाइल का लॉक उसने कैसे खोला होगा? तीसरा, जिसने मां को फोन किया है, वह लापता छात्रा की आवाज नहीं है? इन सवालों पर भी पुलिस जांच की दिशा मोड़ने को तैयार हुई है। इधर, दिल्ली से लौटने के बाद रविवार को नए सिरे से सीसीटीवी देखने पर दो नए तथ्य सामने आए हैं। उनके अनुसार लापता छात्रा को किसी दूसरी छात्रा से स्कूल के गेट पर गले मिलते भी कैद पाया गया है। इधर, परिवार ने यह भी बताया है कि जिस छात्रा का मोबाइल चोरी हुआ है और उसके कमरे में रहने वाली कुछ अन्य छात्राएं पहले जयगंज के ही स्कूल में पढ़ चुकी हैं। यानि वे लापता छात्रा को पहले से जानती हैं। कुल मिलाकर इन बातों के सामने आने पर ऐसा लग रहा है कि छात्रा को कोई लेकर गया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस का कहना है कि छात्रा की तलाश के प्रयास जारी हैं। जल्द किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें