फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति का अलीगढ़ में विरोध, काफिला रोका, फूंके पुतले

Fri, 22 Jan 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद विवि के दलित छात्र की आत्महत्या को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को यहां विरोध-प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। इस दौरान उनके काफिले को भी रोका गया।
विज्ञापन


 इस दौरान जब कुछ संगठनों ने स्मृति ईरानी को ज्ञापन देने की कोशिश की तो उनके और भाजपाइयों तथा पुलिस के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई और धक्कामुक्की हुई। इधर, हैदराबाद की घटना को   लेकर सपा छात्र सभा ने कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी बृहस्पतिवार को टीकाराम कन्या महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय टीकाराम की 150 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेने शहर में आई थीं। हैदराबाद की घटना को लेकर उनके विरोध की पहले से ही तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन


 डॉ. बीआर अंबेडकर स्टूटेंड एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को ज्ञापन देने की योजना थी। जब मंत्री का काफिला अंबेडकर पार्क के सामने से होकर निकलने लगा तो प्रदर्शनकारी सड़क पर आ गए और काफिला रोक कर ज्ञापन देने का प्रयास किया।

लेकिन इनके ज्ञापन देने के लिए आगे बढ़ते ही काफिले में शामिल भाजपाइयों व पुलिस से इनका टकराव हो गया। वहां धक्कामुक्की भी हुई। इस दौरान जब केंद्रीय मंत्री गाड़ी से बाहर निकलने लगीं तो उन्हें रोक कर अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम कार से उतरे और ज्ञापन लिया।

ज्ञापन में हैदराबाद यूनिवर्सिटी के वीसी को बर्खास्त करने और इस घटना से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। प्रदर्शन में खेमेंद्र सिंह, रागुल गौतम, सुशील गौतम, पुपेन्द्र जोहरी, संतोष नौटियाल, अभिषेक गौतम, केपीएस सुमन, अथुल, रामवीर सिंह, संदीप, नीरज, प्रमोद, सचिन आदि काफी लोग मौजूद थे।

इधर, सपा महानगर छात्र सभा ने कलेक्ट्रेट के  सामने महानगर अध्यक्ष मुंतजिम किदवई की अगुवाई में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका। हैदराबाद की घटना पर तीखा आक्रोश जताते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग की गई। इस मौके पर विशाल गौतम, जिला महासचिव युवजन सभा फैसल मुस्तफ ा, प्रदीप यादव, महानर सदस्य छात्र सभा अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय शोषित पीड़ित मुक्ति मंच के संस्थापक महेन्द्र मजदूर की अगुवाई में आगरा रोड पर स्मृति ईरानी का पुतला फूंका गया। इस दौरान स्मृति ईरानी पर सच पर पर्दा डालने का आरोप लगाया गया।

इस मौके पर डॉ रामचरन सरोज, अनिल चौहान, कौशल किशोर सविता, सुनील चौहान, गोपीराम, विश्व, सत्येन्द्र, राजरानी सरोज, सुखदेवी, रानी आदि थे। नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया के जिलाध्यक्ष मो. रेहान के नेतृत्व में भी केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका गया।

 प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अलीगढ़ में विवि की घोषणा नहीं हुई है, छात्रों की किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। प्रदेश और केंद्र की दोनों सरकारें अलीगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। युवाओं ने मैरिस रोड पर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें