विनोद कुमार मुकुट माइक्रो फाइनेंस कंपनी व चेतन्या कंपनी के दो लाख रुपए लेकर ओमवीर सिंह निवासी हस्तपुर के पास जा रहा था। बाइक पर तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और डंडा मारकर कैश के बैग को छीनकर भाग गए।
ग्राम सिमरधरी निवासी निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हुई लूट के सूत्रधार सादाबाद निवासी विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि इस लूट के सूत्रधार रवि उर्फ विकास चौधरी पुत्र अमर सिंह निवासी नगला कोढ़ा थाना सादाबाद को असरोई जाने वाले रजबहा पर 3 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह फाइनेंस कंपनियों में सासनी में काम कर चुका है। उसने ही पीड़ित विनोद की जानकारी दी थी। आरोपी को संबंधित कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना में सचिन पुत्र राजकुमार व आकाश पुत्र सुभाष को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
बता दें कि ग्राम सिमरधरी निवासी विनोद कुमार पुत्र भीकंबर सिंह मुकुट माइक्रो फाइनेंस कंपनी व चेतन्या कंपनी के दो लाख रुपए लेकर 11 फरवरी को ओमवीर सिंह निवासी हस्तपुर के पास जा रहा था। शाम को सात बजे के करीब कस्बा से दो किलोमीटर दूर डबल गंग नहर के पास बाइक पर तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और डंडा मारकर कैश के बैग को छीनकर भाग गए थे।