फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: गर्भवती की लात-घूंसों से की पिटाई, गर्भ गिरा, घर से निकाला, मांग रहे बुलेट और दो लाख

Sat, 26 Aug 2023 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बुलेट और दो लाख रूपए की मांग पूरी न होने पर महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जुलाई में जब वह दो माह की गर्भवती थी, तो उसकी लात-घूसों से पिटाई की, जिससे गर्भ गिर गया। उसके बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बुलेट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतिरिक्त दहेज में बुलेट और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर सुसराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। आरोप है कि पिटाई के दौरान उसका गर्भ भी गिर गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


गांव नुनेरा निवासी दुर्गेश पुत्री महावीर सिंह ने बताया कि मई 2023 में उसकी शादी रामप्रकाश उर्फ रामू पुत्र कन्हैया लाल निवासी अर्राना थाना खैर के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से पति रामप्रकाश, सास गुड्डी देवी, चचिया ससुर केसर देव और उसकी पत्नी, जेठ आशू , जेठानी ऊषा, ननद मंजू देवी व ननदोई गुड्डू संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट की मांग करने लगे।

आरोप है कि मांग पूरी न होने पर सभी ने दुर्गेश को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जुलाई में जब वह दो माह की गर्भवती थी, तो उसकी लात-घूसों से पिटाई की, जिससे गर्भ गिर गया। उसके बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें