फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फंदे पर लटककर विवाहिता ने मायके में दी जान, डेंगू से थी पीड़ित

Thu, 12 Oct 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव जटपुरा निवासी ज्ञान सिंह के अनुसार उन्होंने अपनी 22 वर्षीय बेटी कविता की शादी चार माह पहले थाना हरदुआगंज के नयावास निवासी देवेंद्र पुत्र किशनलाल के साथ की थी। बेटी को बुखार होने पर चार दिन पहले वह उसे मायके बुला लाए थे।
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के हरदुआगंज थानांतर्गत गांव जटपुरा में एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

गांव जटपुरा निवासी ज्ञान सिंह के अनुसार उन्होंने अपनी 22 वर्षीय बेटी कविता की शादी चार माह पहले थाना हरदुआगंज के नयावास निवासी देवेंद्र पुत्र किशनलाल के साथ की थी। बेटी को बुखार होने पर चार दिन पहले वह उसे मायके बुला लाए थे।

11 अक्तूबर की दोपहर उनकी बेटी ने मायके में कमरे के अंदर बंद होकर फंदे पर लटककर जान दे दी। पीड़ित पिता के अनुसार उनकी बेटी डेंगू से पीड़ित थी। इसीलिए वह अपने घर पर बुलाकर ले जाए थे। आत्महत्या का कोई कारण स्पष्ट नहीं नजर आ रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें