फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अनुसूचित जाति के युवक की बरात को दबंगों ने रोका, हंगामा

Sun, 06 Jul 2025 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव रुदायन में शुक्रवार की रात दबंगों ने अनुसूचित जाति के युवक की बरात को अपनी गली में घुसने से रोक दिया। इस पर गांव में हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस एक व्यक्ति को पकड़कर थाने भी ले गई। पुलिस का कहना है कि शराब नशे में बरातियों और ग्रामीणों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन


गांव रुदायन निवासी अमर सिंह वाल्मीकि ने बताया कि शनिवार की रात उनकी बेटी की बरात आई थी। उनका आरोप है कि रात में चढ़त हो रही थी, तभी गांव के ठाकुर समाज के कुछ लोग आकर खड़े हो गए और कहने लगे कि बरात उनकी गली से होकर नहीं जाएगी। इसके चलते हंगामा हो गया। बरातियों और घरातियों में दहशत फैल गई। अमर सिंह ने बताया कि बाद में बरात को पानी से भरे रास्ते से लेकर जाना पड़ा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति को पकड़कर थाने ले गई।

थाने में भी पीड़ित का हुआ अपमान

अकराबाद। गांव रुदायन में शनिवार दोनों पक्ष थाने में पहुंच गए और इनके बीच समझौते की वार्ता होने लगी। आरोपी पक्ष के लोग बेंच पर बैठे थे और अनुसूचित जाति पक्ष का व्यक्ति जमीन पर बैठा था। पुलिस ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




-शराब के नशे में कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था। बरात रोके जाने का आरोप सही नहीं है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। गर्वित सिंह, सीओ बरला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें