फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : लूट के विरोध में जेल कर्मी को गोली मारने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीपार्क क्षेत्र में छर्रा अड्डा पुल पर तीन दिन पहले दंपती से लूट के विरोध में जेल कर्मी को गोली मारने वाला अपराधी दबोच लिया गया है। उसका एक साथी अभी फरार है। इसी अपराधी ने क्वार्सी की एडीए कॉलोनी में भी उसी रात दूसरी लूट भी स्वीकारी है। खास बात है कि सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने इस घटना के आरोपी तक पहुंचने में सफलता पाई है।
विज्ञापन

वाकया तीन मई की रात का है, जब छर्रा अड्डा पुल पर दंपती से लूट का विरोध करने पर जेल कर्मी प्रेमपाल को गोली मारी गई थी। उसी रात एडीए कॉलोनी में युवक से लूटपाट की गई थी। दो दिन के प्रयास में करीब 220 सीसीटीवी और 80 संदिग्धों से पूछताछ कर पुलिस ने आरोपी सराय मियां देहली गेट निवासी अदनान को पला फाटक से गिरफ्तार किया है। उसने दोनों घटनाएं करना स्वीकार किया है। उसके पास से लूट में प्रयुक्त बाइक के अलावा लूटी गई जंजीर, 10 हजार नकदी, नशीला पाउडर, अवैध हथियार आदि बरामद हुए हैं। उसने अपने फरार साथियों की जानकारी दी है। अदनान ने शहर में अन्य कई घटनाएं भी स्वीकारी हैं। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि अभी आरोपी से पूछताछ जारी है। साथ में बताया कि घटना के बाद जब दोनों घटनाओं का समय देखा गया और उसी अनुसार सीसीटीवी की मॉनीटरिंग की गई तो एक स्थान पर ये दोनों कैद पाए गए। बस वहीं से इनके विषय में जानकारी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें