बरला में पिलखना-छर्रा रोड पर 11 मई की शाम बाइकों की भिड़ंत में कौड़ियागंज के मुकुल एवं गुड्डू की मौत की खबर से कस्बा में सन्नाटा सा छा गया था। कस्बा के लोग मृतकों के घर और सीएचसी पहुंच गए।
कस्बा कौड़ियागंज के दो तूरी कारोबारियों की सड़क हादसे में मौत के बाद 12 मई को बाजार बंद रहे। दोपहर बाद गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
12 मई को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब 12 बजे मुकुल वार्ष्णेय और प्रमोद उर्फ पंडित के शव कस्बा में आए तो परिजन और रिश्तेदार विलाप करने लगे। मुकुल के दोनों भाई और उनकी पत्नी शव से लिपटकर रोने लगीं। वहीं गुड्डू पंडित के परिजनों का विलाप देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गई। लोगों ने परिजनों को सांत्वना देते हुए दोपहर बाद बाद समय करीब तीन बजे दोनों शवों का एक साथ मरघट में अंतिम संस्कार कर दिया।
यह भी पढ़ें... Aligarh Road Accident: बाइकों की भिड़ंत में दो तूरी कारोबारियों सहित तीन की मौत, मां-बेटी गंभीर घायल कस्बा में रहा शोक का माहौल
बरला में पिलखना-छर्रा रोड पर 11 मई की शाम बाइकों की भिड़ंत में कौड़ियागंज के मुकुल एवं गुड्डू की मौत की खबर से कस्बा में सन्नाटा सा छा गया था। कस्बा के लोग मृतकों के घर और सीएचसी पहुंच गए। बाजार के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। 12 मई को भी शवों का अंतिम संस्कार होने तक बाजार बंद रहा।