फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 14 जगह मिला डेंगू का लार्वा

Tue, 13 Sep 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
शहर में 14 जगह मिला डेंगू का लार्वा - फोटो : Dig vishal
विज्ञापन
डेंगू का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू के सामने आ रहे मामलों के बीच ही सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच और परीक्षण किया तो 14 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला, जिसे तुरंत ही  नष्ट कराया।
विज्ञापन

यही लार्वा कुछ दिनों में डेंगू फैलाकर शहर में कहर बरपा सकता था। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम  पान वाली कोठी स्थित मिल्लत एनक्लेव, शाहजमाल, अचल ताल, मलखान सिंह जिला अस्पताल, सराय लबरिया, विष्णुपुरी, आईटीआई रोड, भमोला आदि स्थानों पर पहुंची।
टीम ने कुल 171 घरों में चेकिंग की। 132 कूलर. 160 फ्रिज और 205 करीब अन्य बर्तन आदि की जांच की। इस दौरान 8 कूलरों और छह अलग-अलग तरह के पात्रों में डेंगू का लार्वा पाया। जिसे तुरंत ही नष्ट कराया गया। यहां पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया गया। साथ ही डेंगू से बचाव की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें