फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर के बेटे ने दिखाया कमाल

Mon, 30 Apr 2018 02:09 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
परिवार के साथ दीपक कुमार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 600 में 554 अंक प्राप्त कर अलीगढ़ जनपद के टॉपर बने दीपक कुमार की चाहत सीए बनने की है। फैक्ट्री मजदूर के बेटे दीपक ने जिस लगन से इस उपलब्धि को हासिल किया है, वह अन्य विद्यार्थियों के लिए मिसाल है। दूसरी ओर मामूली कमाई के बावजूद पिता हरपाल सिंह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने में तत्पर हैं।
विज्ञापन


तालिबनगर के निवासी हरपाल सिंह के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा दीपक कुमार है। उनके पास सिर्फ एक बीघे खेत है। वह तालानगरी में एक फैक्ट्री में महज सात हजार रुपये मासिक की नौकरी करते हैं। मां दीक्षा देवी ग्रहणी हैं। घर पर भैंस भी है, जिसका दूध बेचकर घर के खर्च में कुछ और रुपयों का जुगाड़ हो जाता है।

आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद हरपाल सिंह दीपक कुमार को डीएसएसएम इंटर कॉलेज कासिमपुर में पढ़ा रहे हैं। बड़ी बहन वर्षा इंटरमीडिएट और छोटी बहन नीता नौवीं कक्षा की छात्रा है। दीपक ने बताया कि स्कूल के अध्यापकों का बहुत सहयोग मिल रहा है। अक्सर तंगहाली के चलते कई बार समय से फीस जमा नहीं हो सकी। दो-तीन माह लगे, फिर भी अध्यापकों ने कभी कुछ नहीं कहा। उसने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें