जीटी रोड पर गांव गोपी चांदपुर के पास तीन दिन पहले सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव गोपी के मजरा प्रेमपुर निवासी राजेश कुमार (50) पुत्र रघुवीर सिंह मंगलवार को सिकंदराराऊ से घर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह चांदपुर के पास किसी वाहन से उतरकर वह सड़क पार कर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन टक्कर मार कर भाग गया था। परिजन ने अलीगढ़ में इलाज करवाया। वह अपने पीछे पत्नी व चार बच्चों सहित परिजन को रोता छोड़ गए हैं।