फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गाय से टकराकर टेंपो पलटा, यात्री की मौत और चालक घायल

Fri, 07 Mar 2025 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रात करीब साढ़े 11 बजे जैसे ही टेंपो नानऊ रोड पर गांव उकावली रजबहा पुल के पास पहुंचा, तभी एक गाय अचानक खेतों से निकलकर सड़क पर आ गई। गाय को बचाने की कोशिश में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

5 मार्च की रात नानऊ-पिलखना रोड पर उकावली रजबहा पुल के पास गाय से टकराकर टेंपो पलट गया। इससे टेंपो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


गांव रोहिना सिंहपुर निवासी टेंपो चालक लक्ष्मन के अनुसार बुधवार की रात पिलखना चौराहे की तरफ से टेंपो लेकर गांव लौट रहे थे। टेंपो में कई सवारियां बैठी थीं। रात करीब साढ़े 11 बजे जैसे ही टेंपो नानऊ रोड पर गांव उकावली रजबहा पुल के पास पहुंचा, तभी एक गाय अचानक खेतों से निकलकर सड़क पर आ गई। गाय को बचाने की कोशिश में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

इससे टेंपो चालक समेत कई यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जहां डाॅक्टरों ने पप्पू (35) पुत्र राकेश कुमार निवासी सिसरोई को मृत घोषित कर दिया है। परिजन के अनुसार पप्पू अपने पीछे पत्नी पूजा देवी व एक बच्ची को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें