फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विवाहिता को पीटा, मरा समझकर घर छोड़कर भागे ससुराल वाले

Wed, 05 Feb 2025 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गोवला में दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को पीटकर मरणासन्न कर दिया गया। मरा हुआ समझकर ससुराल वाले घर से भाग गए। खबर पाकर मायके से पहुंची मां ने विवाहिता को छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। मंगलवार को पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन



जिला कासगंज के थाना सोरों के गांव भिदौनी निवासी शारदा देवी पत्नी पप्पू सिंह के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी आरती की शादी मई 2022 में गांव गोवला निवासी कमल किशोर के साथ की। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले कार की मांग करते हुए धमकी देने लगे। संभ्रांत लोगों के समझाने पर भी नहीं माने।


रविवार को पति कमल किशोर और जेठानी ने आरती को पीटा और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। उसके मरणासन्न हालत में पहुंचने पर मरा हुआ समझकर घर छोड़कर भाग निकले। मंगलवार को पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें