फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सराफ से लूट के फरार आरोपी के घर की होगी कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे की मास्टर कॉलोनी निवासी सराफ सुधीर कुमार से 22 फरवरी 2024 को लूट हुई थी, वह घर जा रहे थे। बदमाश नकदी और गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। मामले में फरार एक आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर नोटिस चस्पा कराया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि सात अप्रैल 2024 को सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी फूलचंद्र उर्फ भावेश निवासी भिलाई, थाना पुराना दुर्ग, छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया गया था। उसे डबल गंग नहर से पकड़ा गया था। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।दूसरा आरोपी अर्जुना प्रधान निवासी पूर्वा कोट, थाना कोरई, जिला जाजपुर, उड़ीसा पुलिस पर फायर कर फरार हो गया था। विवेचक एसआई गंगाराम गंगवार फरार आरोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें