फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये का नुकसान

Mon, 26 Mar 2018 02:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
हिंद एग्रो इंडस्ट्री में लगी आग को बुझाते फायर बिग्रेड के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिससे प्रोसेसिंग प्लांट जलकर राख हो कया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान हुआ है।  
विज्ञापन


इलाके में मीट प्रसंस्करण समेत अन्य खाद्य उत्पाद बनाने वाली हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज रात में बंद कर दी जाती है। इंडस्ट्रीज की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। शनिवार देर रात दो बजे इंडस्ट्रीज के प्रोसेसिंग प्लांट में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई।

सिक्योरिटी गार्ड ने करीब सवा दो बजे उप प्रबंधक गिर्राज सिंह को हादसे से अवगत कराया। उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड अधिकारी संजय जायसवाल को दी तो उन्होंने दमकल की आठ-दस गाड़ियों को मौके पर भेजा, लेकिन तब तक प्रोसेसिंग प्लांट पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। पूरी इंडस्ट्रीज में केवल एक स्लॉटर ही बचा था।
विज्ञापन


आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगभग छह घंटे में लपटों पर काबू पा सकीं। बताया जाता है कि प्रोसेसिंग प्लांट में तीन ब्लास्ट फ्रीजर, तीन प्लेट फ्रीजर, पांच चिलर व लोडिंग जोन जलकर राख हो गए। यदि शॉर्ट सर्किट दिन में होता तो जन हानि भी हो सकती थी।

इस प्लांट में लगभग आठ माह पहले भी शार्ट सर्किट से हादसा हो चुका है। उपप्रबंधक गिर्राज सिंह ने बताया कि आग से हुए नुकसान का अभी सही अनुमान तो नहीं लगाया जा सकता, लेकिन लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें