फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी का होगा सम्मान, तभ्ाी बनेगा देश महान

Sat, 10 Sep 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
नारी का होगा सम्‍मान, तभ्‍ाी बनेगा देश महान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आज की नारी सब पर भारी.., नारी शक्ति जिंदाबाद.. और नारी का होग सम्‍मान तभी बनेगा देश्‍ महान। ऐसे ही गगनभेदी नारों के साथ नारी सम्मान जागरूकता रैली शुक्रवार सुबह आयोजित हुई। उत्तर प्रदेश सरकार और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ये विशाल रैली टीकराम कन्या इंटर कालेज से शुरू होकर अहिल्या बाई होल्कर स्पोर्टस स्टेडियम पर सम्पन्न हुई। इस दौरान रामघाट रोड पर निकली रैली में शामिल सैकड़ों छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था।
विज्ञापन

कतारबद्ध छात्राएं हाथों में 1090 पुलिस सेवा, कन्या विद्याधन योजना, कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, महिला शिक्षा, हौसला पोषण योजना व जननी सुरक्षा योजना की तख्तियां पकड़े थीं। सबसे आगे प्रदेश सरकार की स्पेशल एलईडी वैन, इसके बाद पुलिस स्कार्ट जीप, बीच में महिला थाना जीप, ट्रैफिक कर्मी, लैपर्ड और सबसे पीछे 108 एंबुलेंस चल रही थी। शिक्षिकाएं व समाजसेवी यातायात संभालने में पुलिस की मदद कर रहे थे। तकरीबन एक घंटे में रैली  टीकाराम इंटर कालेज से स्टेडियम पहुंच गई।   
रैली के समापन पर स्टेडियम में आयोजित सभा में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने छात्राओं से उनकी समस्याएं पूछी। उन्होंने 1090 महिला हेल्पलाइन, 102 और 108 एंबुलेंस सेवा, कन्या विद्याधन, पेंशन योजना, मिड-डे मील समेत कीड़े मारने वाली दवा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी छात्राओं को भरोसा दिलाया कि संकट की घड़ी में अलीगढ़ प्रशासन उनके साथ खड़ा है। छात्राएं किसी भी वक्त अपने आप को अकेला न समझें। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उनकी मदद के लिए साथ खड़े हैं। किसी भी अफसर से मदद ली जा सकती है।
छात्राएं सीधे किसी से भी मिल सकती है। विशिष्ट अतिथि एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि आत्मविश्वास और अध्ययन से ही नारी अपनी शक्ति को पहचान सकती है। छात्र जीवन में कड़ी मेहनत करे और अपना नाम रोशन करें।
इससे पूर्व टीकाराम इंटर कालेज में रैली को हरी झंडी दिखाते वक्त सीडीओ डीएस सचान ने कहा कि छात्राएं अभी से सरकार की योजनाओं को जाने, अपने अधिकार और कर्तव्य को समझें। रैली में सीडीओ छात्राओं के साथ भी चले।
यहां पर टीकाराम कन्या इंटर कालेज की प्रिंसिपल डा. इंदू सिंह सभी शिक्षिकाओं और स्टाफ भी मौजूद रहा।
स्टेडियम में मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान, रघुवीर बाल मंदिर की प्रधानाचार्य मंजू गौड़, एसवी कॉलेज की प्राध्यापक नीता कुलश्रेष्ठ, पर्यावरणविद् सुबोध नंदन शर्मा ने भी संबोधित किया। जिला लोक शिक्षा समिति से जुड़ी शिक्षिका जयमाला व दीपिका ने भी सरकारी योजनाओं के बारे में बताया।
विशिष्ठ  अतिथि एसपी यातायात ने 1090 के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया।  उन्होंने कहा कि शिक्षित व समझदार नारी घर, परिवार, समाज व देश के विकास और कल्याण की धुरी है, जिसे सशक्त बनाना बहुत आवश्यक है।
महिला थाने की एसओ  पूनम जादौन ने अपने अनुभव छात्राओं के साथ साझा किए। जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार ने प्रदेश सरकार की योजनाएं बताई तो जिला मलेरिया अधिकारी राहुल कुलश्रेष्ठ ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए उठाए  जा रहे प्रभावी अभियान के बारे  में बताया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें