फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शोभायात्रा में काली के स्वरूप ने दिखाए करतब

Wed, 14 Oct 2026 02:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
‍शोभायात्रा में काली का स्वरूप। - फोटो : samvad
विज्ञापन
श्रीरामलीला महोत्सव के तहत अचल ताल स्थित रामलीला भवन से मंगलवार को विधिवत पूजन-अर्चना के साथ मां काली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
विज्ञापन


मां के दर्शन के लिए जगह-जगह लोग रास्ते में ठहर गए। किसी ने पुष्पवर्षा की तो किसी ने नारियल चढ़ाकर आशीर्वाद मांगा। रण में कूद पड़ी महाकाली...जय काली, जय काली, मां जय काली... के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। शोभायात्रा में माता महाकाली समेत अन्य देवियों की भव्य झांकियां निकाली गई।


मां काली सवारी पालीवाल स्कूल, हाथरस अड्डा, गिलहराजजी मंदिर, आर्य समाज रोड, दुबे का पड़ाव तिराहा, कंपनी बाग गांधीपार्क तिराहा, मीरीमल प्याऊ, रेलवे रोड और माल गोदाम तिराहा होते हुए दुबे का पड़ाव स्थित मंदिर पहुंची। यहां मां महाकाली का पूजन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें