फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी-जेवर बरामद

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
लोधा थाना पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग नगर की संयुक्त टीम ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान और 1.39 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन



गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुबारक उर्फ लाला, शिवम, विकास और टीटू उर्फ हरिओम के रूप में हुई है। चारों बन्ना देवी थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से सिलाई मशीन, पंखा, एलईडी टीवी, मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवरात और 1.39 लाख रुपये बरामद किए हैं। क्षेत्राधिकारी गभाना महेश कुमार ने बताया कि बरामदगी के आधार पर दोनों केस में संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें