फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 15 लाख का कपड़ा जला

Tue, 22 Mar 2016 02:00 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
आग - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
अतरौली कस्बे के मोहल्ला कटरा (चांदनी बाजार) में कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी ने कपड़े के गोदाम को फूंक कर रख दिया। लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची और ग्रामीणों ने जैसे तैसे घरों के सबमर्सिबल आदि चलाकर करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस घटना से अनुमानित करीब 15 लाख से अधिक का नुकसान माना जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कटरा में सुनील कुमार पुत्र पूर न सिंह की लोकप्रिय वस्त्रालय के नाम से कपड़े की दुकान है। दुकान के बराबर में ही चांदनी बाजार वाली गली में इनका दो मंजिला गोदाम बना हुआ है। गोदाम की दोनों मंजिलें लाखों रुपये के कपड़े से भरी हुई थीं। सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे अचानक गोदाम से धुआं उठता देख लोगों के होश उड़ गए। इससे पहले कि लोग कुछ कर पाते कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं।
तमाम लोग इकट्ठा हो गए और घरों की सबमर्सिबल चला कर आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग विकराल रूप धारण करती चली गई दोनों मंजिलें आग की चपेट में आ गईं। लोग राहत कार्य में जी जान से जुट गए। आग बुझाने और कपड़ा निकालने के प्रयास में कई लोग झुलस भी गए। सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई मगर कोई मौके पर नहीं पहुंचा। फायर ब्रिगेड यदि समय से पहुंच जाती तो लोगों को शायद कुछ राहत मिल पाती। वहीं एसडीएम  अमित कुमार ने नायब तहसीलदार और कानूनगो को घटना स्थल पर भेजा और मामले की जानकारी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें