फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nagar Nikay Chunav 2022: 14 दिसंबर को जारी हो सकता है मेयर व अध्यक्ष का अंतिम आरक्षण

Mon, 12 Dec 2022 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद को लेकर लखनऊ में आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। मंगलवार तक इनका निपटारा कर दिया जाएगा। संभावना जतायी जा रही है कि शासन स्तर से कुछ सीटों को लेकर आरक्षण में फेरबदल किया जा सकता है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी नगर निकाय चुनाव में वार्ड, महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत पद के लिए आरक्षण को लेकर चल रही कवायद जल्द पूरी होने जा रही हैं। संभावना है कि आरक्षण को लेकर आई आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 14 दिसंबर को अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद चुनाव आयोग निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर सकता है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने एक दिसंबर को वार्डों का आरक्षण घोषित किया था। दो दिन बाद ही महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न पदों का अनंतिम आरक्षण घोषित किया गया। जिस पर आपत्तियां मांगी गई थीं। वार्ड के आरक्षण को लेकर जिला स्तर पर आपत्तियां दर्ज हुई।अलीगढ़ में 329 वार्डों के आरक्षण को लेकर 195 आपत्तियों का बिना किसी फेरबदल के निस्तारण कर दिया गया।

महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद को लेकर लखनऊ में आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। रविवार को आपत्ति दर्ज कराने को अंतिम दिन था, मंगलवार तक इनका निपटारा कर दिया जाएगा। संभावना जतायी जा रही है कि शासन स्तर से कुछ सीटों को लेकर आरक्षण में फेरबदल किया जा सकता है। इसको लेकर तमाम दावेदार लखनऊ में ही डेरा जमाए हुए हैं। अलीगढ़ में नगर निगम, दो नगर पालिका एवं 15 नगर पंचायतों समेत 18 निकायों पर चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें