पटरी कटने से खेतों में दिखाई देता जलभराव
- फोटो : samvad
कस्बा कौडियागंज के पास बृहस्पतिवार शाम माछुआ रजबहा की पटरी कटने से एक दर्जन से अधिक किसानों की सौ बीघा से अधिक खेतों में पानी भर गया। इससे मूंग, मक्का और ज्वार की खड़ी फसलें खराब हो गई।
किसान नत्थू, कल्लू, शिवम, सलीम, बाबुद्दीन, शहंशाह, इस्लाम, रफीक, जमील और चमन आदि ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण हर साल पटरी कटने से उनकी फसलें बर्बाद होती हैं। वहीं सिंचाई विभाग के उपखंड अधिकारी पिंटू गौतम ने कहा कि किसानों द्वारा पटरियों को काटकर खेतों में मिलाने से पटरी कमजोर हो जाती है, जिससे ऐसी घटनाएं होती हैं। उधर, अकराबाद क्षेत्र में ही खेतों में आग लगने से पांच किसानों का नुकसान हो गया।
गांव कुआं खेत में जला भूसा
गांव कुआं निवासी किसान मंटूरी, पदम सिंह, राजेश, कुलदीप, धीरेंद्र ने बताया है कि शुक्रवार की दोपहर समय करीब एक बजे अज्ञात कारणों से खेतों में आग लग गई। जिससे सभी किसानों के खेत का भूसा जल गया। घटना की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया है।